Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनशे से ना गवाएं अपनी जान, रक्तदान कर किसी की जान बचाई 

नशे से ना गवाएं अपनी जान, रक्तदान कर किसी की जान बचाई 

  • उम्मीद फाउंडेशन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस सिटी में ने लगाया रक्तदान शिविर

एफएनएन, किच्छा।  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उम्मीद फाउंडेशन के बैनर तले और रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में करीब ढाई सौ से अधिक रक्त वीरों ने रक्तदान किया इस दौरान उम्मीद फाउंडेशन के सदस्य अकरम खान ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न मौका पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रहती है उन्होंने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व की भांति विभिन्न छात्राओं ने भी रक्तदान कर एक बेहतर संदेश देने का काम किया है

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की लत में पड़कर अपनी जान गवा रहा है उन्होंने युवाओं से अपील की की वह नशे से अपनी जान ना लगाए रक्तदान कर किसी की जान बचाई अकरम ने बताया कि शिविर में 253 लोगों ने ब्लड डोनेट किया उन्होंने सभी रक्त वीरों को निकट भविष्य में भी इसी प्रकार रक्तदान कर आयोजनों को सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर उप जिला अधिकारी नरेश दुर्गापाल, नाजिम जैदी, डॉ सुनील गौतम, देवी लाल, गुफरान खान, तेजू, नीरज, अभिषेक, अलीम खान, इमरान सैफी, अशान खान, मिजसम खान, आलोक, सत्यम थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments