Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीबीडीए टीम ने बरेली के सात बड़े हास्पिटल्स को थमाए नोटिस

बीडीए टीम ने बरेली के सात बड़े हास्पिटल्स को थमाए नोटिस

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। व्यावसायिक गतिविधियों में भवन के बेसमेंट के अनाधिकृत उपयोग के विरुद्ध बरेली महानगर में सघन सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के निर्देश पर बीडीए टीम ने सात बडे़ हॉस्पिटल्स का निरीक्षण किया और अनियमितताएं मिलने पर उन सबके प्रबंधन को नोटिस जारी किए हैं।

इन बड़े हास्पिटल्स को मिले नोटिस

बीडीए टीम के सर्वे के बाद अजय प्रतिमा हॉस्पिटल निकट सूद धर्मकांटा, डा. अमित अग्रवाल हॉस्पिटल निकट सूद धर्मकाटा, डा. शरद अग्रवाल, निकट धर्मकांटा, वंश हॉस्पिटल, निकट ईंट पजाया चौराहा, गोपी पॉली क्लीनिक विकास भवन के सामने रामपुर गार्डन, मैक्स केयर हॉस्पिटल विकास भवन के सामने रामपुर गार्डन, डॉ0 रवि खन्ना हॉस्पिटल, रामपुर गार्डन-इन सात बड़े अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं।

मानक के अनुरूप संचालित करें बेसमेंट
सभी नर्सिंग होम/हॉस्पिटल्स के स्वामियों/संचालकों को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा नोटिस देकर बेसमेन्ट में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही गतिविधियां संचालित करने की सख्त चेतावनी दी गई है। बेसमेन्ट में मानक के अनुरूप गतिविधियॉ संचालित नहीं होने की स्थिति में उत्तर प्रदेश नगर विकास योजना एवं नगर विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कड़ी वैधानिक कार्यवाही कराई जायेगी। साथ ही ऐसे सभी बेसमेंट को सील भी कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित हास्पिटल और नर्सिंग होम संचालक/प्रबंधक की ही होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments