महायोजना-2021 के मुताबिक 170 में से ज्यादातर अनियोजित कॉलोनियां पीलीभीत रोड, नवादा, शेरपुर, शाहजहांपुर रोड, डेलापीर लिंक रोड, बदायूं रोड, छावनी जैसे इलाकों में विकसित हुईं। महायोजना-2031 के सर्वे के मुताबिक अब बदायूं रोड पर लाल फाटक व सुभाषनगर के आगे, बीसलपुर रोड, मिनी बाइपास, बड़ा बाइपास, फतेहगंज पश्चिमी, पीलीभीत रोड पर तेजी से अनियोजित विकास हुआ। इन कॉलोनियों में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग और भवनों के निर्माण को नहीं रोका जा सका।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर में मेट्रो रेल संचालन की संभावनाओं पर बीडीए और राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) के अधिकारियों ने मंगलवार को घंटों विचार मंथन किया। मेट्रो के प्रस्तावित दोनों कॉरिडोर्स पर वर्ष 2056 तक रोजाना सात लाख यात्रियों की आवाजाही का अनुमान लगाते हुए मेट्रो या लाइट मेट्रो की उपयोगिता के सवाल पर जमतर कवायद हुई। अब 15 अक्तूबर तक सर्वेक्षण कर पता लगाया जाएगा कि शहर में लाइट मेट्रो का आधारभूत ढांचा बनवाया जाए या भविष्य की जरूरत को देखते हुए मेट्रो रेल का स्ट्रक्चर तैयार करवाना ही अधिक समझदारी और दूरदृष्टि वाला उपयुक्त फैसला लिया जाए।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) अपनी सीमा में शामिल किए गए 35 गांवों का भी सर्वांगीण विकास कराएगा। इन सभी गांवों में चौड़ी सड़कें बनेंगी और भविष्य के लिए उपयोगी जलनिकासी (सीवरेज) सिस्टम भी विकसित होगा। इसके लिए मास्टर प्लान के अलावा जोनल प्लान भी बनाए जाएंगे।
बीडीए टीम के सर्वे के बाद अजय प्रतिमा हॉस्पिटल निकट सूद धर्मकांटा, डा. अमित अग्रवाल हॉस्पिटल निकट सूद धर्मकाटा, डा. शरद अग्रवाल, निकट धर्मकांटा, वंश हॉस्पिटल, निकट ईंट पजाया चौराहा, गोपी पॉली क्लीनिक विकास भवन के सामने रामपुर गार्डन, मैक्स केयर हॉस्पिटल विकास भवन के सामने रामपुर गार्डन, डॉ0 रवि खन्ना हॉस्पिटल, रामपुर गार्डन-इन सात बड़े अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। महानगर की कम से कम 150 ऐसी आलीशान इमारतें इन दिनों बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के निशाने पर हैं जिनके बेसमेंट का इस्तेमाल अवैध रूप से व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा है।