हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

एफएनएन, हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. केमिकल फैक्ट्री में आग लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विकराल हुई केमिकल फैक्ट्री की आग

गौर हो कि हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. आग इतनी भयंकर लगी है कि लपटें और धुआं काफी दूर से ही दिखाई पड़ रहा है. जानकारी देते हुए हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के फोर्स स्पेशलिस्ट केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी.

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे

जिसके बाद दमकल की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल हमारा फोकस आग बुझाने पर है, उन्होंने कहा कि जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा. कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि आग आसपास और ना फैले. इसी के साथ उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल भिजवाया गया है, लेकिन कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है.

पढ़ें- रामनगर: टेड़ा गांव में युवक को सोते समय सांप ने काट, तीन अस्पताल हुआ रेफर, नहीं बची जान, 14 अगस्त को ज्वाइन करनी थी नौकरी

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img