03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी में गैंठीछेड़ा झरने में डूबे दो युवक, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: पौड़ी जिले में कोट ब्लॉक के गैंठीछेड़ा झरने में दो युवक डूब गए. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. वहीं टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है. एसडीआरएफ टीम झरने में उतरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं घटना के बाद मृतक युवक के घर में मातम छाया हुआ है.

नहाने गए थे दोनों युवक

दो युवकों के झरने में डूबने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से युवक के कपड़े फोन और जूते मिले. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, टीम ने इस दौरान एक युवक का शव झरने से बरामद कर लिया. जबकि दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है. दोनों युवक सायं के समय नहाने गए थे, तभी दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि फायर स्टेशन पर सूचना प्राप्त हुई थी कि कोट ब्लॉक के गैंठीछेड़ा झरने में दो युवक डूब गए हैं. सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. जहां झरने में डूबे दो युवकों के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. मृतक युवक का नाम रविंदर (19) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद, निवासी ग्राम खड़ेत,कोट ब्लॉक जिला पौड़ी गढ़वाल बताया जा रहा है. वहीं प्रियांशु (17) पुत्र मदन सिंह निवासी, ग्राम खदेत कोट ब्लॉक पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल की तलाश जारी है. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी है.

पढ़ें- सावधान! रामनगर के रिहायशी इलाके में घूम रहा घायल टाइगर, दहशत में लोग

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img