03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सावधान! रामनगर के रिहायशी इलाके में घूम रहा घायल टाइगर, दहशत में लोग

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले मोहान क्षेत्र में आबादी के पास लगातार एक बाघ दिखाई दे रहे है. जिसे घायल बताया जा रहा है. बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोग खौफजदा हैं और लोगों का अकेले घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि एक बाघ का विडियो सामने आया है.कैमरा ट्रैप में बाघ घायल पाया जाता है तो अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगते रामनगर वन प्रभाग के मोहान क्षेत्र में एक घायल बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है. जिसमें बाघ के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. बाघ लगातार आबादी के पास ग्रामीण क्षेत्र मोहान और चुकुम क्षेत्र में दिखाई दे रहा है. बाघ के लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है. वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि एक बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मोहान क्षेत्र का है.

उन्होंने कहा कि कई बार शिकार के दौरान बाघ घायल हो जाते हैं. साथ ही कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. क्षेत्र में लगातार कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की मॉनिटरिंग भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कैमरा ट्रैप में बाघ घायल पाया जाता है तो हमारे द्वारा उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें- दिल्ली सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका, CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img