03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ की तर्ज पर खुपी गांव में हो रहा भूस्खलन, ग्रामीण बोले- जल्द हमें करें विस्थापित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल: जिले के खुपी गांव में एक बार फिर भूस्खलन होने लगा है,जिससे स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से खुपी गांव को विस्थापित करने या गांव में हो रहे भूस्खलन का स्थायी उपचार करने की मांग उठाई है. खूपी गांव स्थित घरों में लगातार बड़ी-बड़ी दरारें पड़ रही हैं, जिससे गांव का अस्तित्व अब खतरे में नजर आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी अब तक शासन-प्रशासन का ध्यान खुपी गांव के प्रभावितों की तरफ नहीं गया.

100 नाली भूमि भूस्खलन से हुई नष्ट

क्षेत्रीय निवासी निर्मला देवी ने बताया कि अब तक ग्रामीणों की करीब 100 नाली भूमि भूस्खलन में समा चुकी है. भूस्खलन से घरों में पड़ी दरारों की वजह से करीब आधा दर्जन से अधिक परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए. वहीं, स्थानीय निवासी कविता ने बताया कि 2011 से गांव में भूस्खलन हो रहा है. गांव पर मंडरा रहे खतरे से निजाद पाने के लिए कई बार सरकारी नुमाइंदों और राजनेताओं से फरियाद लगाई, लेकिन अब तक उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्थानीय लोगों ने अनहोनी का लगाया आरोप

स्थानीय पद्मादेवी ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके दो कमरों का घर बनाया था, जो अब भूखखलन की जद में आ चुका है. घर में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं. उन्होंने कहा कि कई दशकों से गांव में हो रहे भूस्खलन से नैनीताल के अस्तित्व पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि खूपीगांव नैनीताल की तलहटी समेत बलिया नाले से लगता हुआ है.खूपी गांव के ठीक ऊपर आर्मी कैंट एरिया और आलूखेत गांव है, जिन पर सबसे ज्यादा भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है.

एसडीएम बोले जल्द होगा स्थायी समाधान

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया गांव में भूस्खलन हो रहा है, जिससे गांव खतरे में है. ऐसे में जिन घरों में दरारें पड़ी हैं, उन लोगों को अपना घर खाली करके दूसरे स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग गांव के स्थायी उपचार को लेकर कार्य योजना बना रहा है, जल्द ही गांव के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थाई उपचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-केदारनाथ के हालातों पर सीएम धामी की हाईलेवल मीटिंग, गढ़वाल कमिश्नर को बनाया नोडल अधिकारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img