03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्दयघात से हुई मौत की पुष्टि, पुलिस टीम वापस लौटी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: नकली रसीद बनाकर कंपनी का 52 लाख का गबन करने के आरोपित सिद्धार्थनगर यूपी निवासी युवक की पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध हालात में मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्दयघात से मौत की पुष्टि हुई है।

जिसके बाद से मामले की जांच के लिए गई ऊधम सिंह नगर से एसपी सिटी मनोज कत्याल की अगवाई में गई पुलिस टीम वापस आ गई है। हालांकि युवक की मौत से आक्रोशित स्वजन ने ऊधम सिंह नगर पुलिस पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया था।

चेन्नई में दी थी तैनाती 

आरएस लाजिस्टिक कंपनी के स्वामी हरीश मुंजाल की कंपनी काे अशोका लिलैंड कंपनी पंतनगर से नए ट्रक व चेसिस देश भर में भेजने का ट्रांसपोर्ट का टेंडर मिला हुआ था। चेन्नई स्थित आरएस लाजिस्टिक शाखा में सभी प्रबंध कार्य देखने के लिए उन्होंने महुलानी बडेपुर नंबर तीन विर्दपुर सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश निवासी भास्कर प्रताप पांडेय पुत्र रामेश्वर पांडेय को नियुक्त किया गया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

52 लाख से अधिक गबन का आरोप

आरोप था कि उसने अपने साथी नगला जमालगढ़ मेवात हरियाणा निवासी मो. मुनीम खां पुत्र उमर मोहम्मद, वार्ड नंबर सात खेड़ा निवासी फारूख पुत्र जुहुरू खान और लक्ष्मणगढ़ खेड़ा का बांस अलवर राजस्थान निवासी महमूद के साथ मिलकर रुपये जमा करने की नकली रसीद बनाकर उन्हें कंपनी में असली बताते हुए भेजने लगे।

इस दौरान उन्होंने कंपनी में 52 लाख 40 हजार रुपये का गबन कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित भास्कर पांडेय को शुक्रवार को गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित एक कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद अचानक उसकी हालत खराब हो गई और उसे उपचार के लिए अयोध्या के जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान मृतक के स्वजन ने ऊधम सिंह नगर पुलिस पर उसे प्रताड़ित कर हत्या का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़ें…युवक ने जमानत पर छूटते ही किशोरी के घर पहुंचकर कर दिया बड़ा ‘कांड’, भगाने के आरोप में गया था जेल

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img