03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

थार बनी दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की वजह, पुलिस ने बताया तीन IAS अभ्यर्थियों की मौत का कारण

एफएनएन, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर (Old Rajinder Nagar) स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क पर जलभराव के दौरान एक थार गाड़ी के तेज रफ्तार में टर्न लेने के दौरान ही कोचिंग सेंटर के गेट का दरवाजा टूट गया था।

सीसीटीवी से होगी गाड़ी की पहचान 

दरवाजा टूटने से बहुत तेज रफ्तार से पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस आया था। पुलिस थार के मालिक को भी मुकदमे में आरोपित बनाने पर विचार कर रही है। सीसीटीवी से गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बिल्डिंग के चार मालिकों से की जाएगी पूछताछ

बिल्डिंग के चार मालिकों से भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने राव आईएएस कोचिंग सेंटर के मालिक को किराए पर अपनी बिल्डिंग उठा रखा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शनिवार की शाम तेज बारिश के कारण राजेंद्र नगर में सड़क पर काफी पानी भर गया था जिससे बेसमेंट में पानी घुस जाने से लाइब्रेरी में पढ़ रहे तीन विधार्थियों की मौत हो गई थी। यह जानकारी पुलिस की जांच पर आधारित है।

कोचिंग सेंटर में कैसे भरा पानी?

ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल हादसे को लेकर वीडियो सामने आया है, जिसमें कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरता हुआ दिखाई दे रहा है।

27 जुलाई दिन शनिवार को हुई इस दुर्घटना में तीन अभ्यर्थियों तानिया सोनी (25), श्रेया यादव (25) और नवीन डेल्विन (28) की मौत हो गई थी। पानी से कोचिंग सेंटर का कांच का गेट टूट गया था।

वीडियो में देखा जा रहा कि इसके बाद कैसे कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर भारी जलभराव के बाद बेसमेंट में पानी भर गया।

ये भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्दयघात से हुई मौत की पुष्टि, पुलिस टीम वापस लौटी

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img