03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मथुरा का बांके बिहारी मंदिर सोमवार से फिर कर दिया जाएगा बंद, जानें वजह

एफएनएन, लखनऊ : मथुरा का बांके बिहारी मंदिर कल यानी सोमवार से एक बार फिर बंद किया जाएगा। दर्शनों के लिए मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। ऑनलाइन व्यवस्था न होने तक मंदिर बंद रहेगा। सोमवार से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दोबारा बंद कर दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधक ने यह जानकारी दी है. प्रबंधन का कहना है कि सेवायतों का भी सहयोग नहीं मिल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू सामाजिक दूरी के नियम की मथुरा में उस समय पूरी तरह अनदेखी की गई, जब शनिवार को यहां स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के बाहर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। यह मंदिर कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले सात महीने से बंद था। पुलिस मौके पर पहुंची और कुप्रबंधन के लिए मंदिर के प्राधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस उपाधीक्षक रमेश चंद तिवारी ने कहा, महामारी के बीच मंदिर के बाहर भीड़ के लिए सही निर्णय नहीं लेने वाले मंदिर के अधिकारी जिम्मेदार हैं। मंदिर प्रबंधक मनीष शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद सीमित लोगों के प्रवेश को अनुमति देने का फैसला किया गया था, लेकिन ऑनलाइन प्रणाली में कुछ दिक्कत आ गई, जिसे ठीक किया जा रहा है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img