Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशचार फुट जमीन के विवाद में पीड़ित पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,...

चार फुट जमीन के विवाद में पीड़ित पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दो झुलसे

एफएनएन, कानपुर: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।आग की वजह से पिता और पुत्र झुलस गए हैं। घटना कानपुर के साढ़ क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि एक छोटे से जमीन के टुकड़े को लेकर दो परिवारों में झड़प के बीच दो लोग झुलस गए हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों में एक नाबालिग और उसका पिता शामिल है। पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया, कि चार फुट जमीन के लिए दो पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और दूसरे परिवार पर डालकर आग लगा दी। इसकी वजह से दो लोग झुलस गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी तथा उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments