03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की दवाइयां जलकर हुई खाक

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग लगने से दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

Roorkee medical store fire

अंकुर सैनी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम माजरी थाना पिरान कलियर का ग्राम माजरी गुम्मावाला में एक मेडिकल स्टोर है. अंकुर सैनी प्रतिदिन की तरह बीती 24 जुलाई बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया. देर रात दुकान में अचानक आग लग गई. दुकान में आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. दुकान में आग लगने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों द्वारा आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कांवड़ मेले में तैनात फायर यूनिट भगवानपुर को भी मौके पर बुलाया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके बाद टीम ने हाई प्रेशर वाहन से हौजरील फैलाकर पंपिंग कर मेडिकल स्टोर में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझाया. दमकल की टीम ने आसपास स्थित अन्य दुकानों की ओर बढ़ रही आग को भी फैलने से रोका लिया. मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया कि दुकान में लाखों रुपये की दवाइयां रखी हुई थीं, जो जलकर राख हो गईं. दुकान में आग लगने से उक्त स्टोर की दीवारें और अन्य सामान धुएं और आग से काली पड़ गईं.

दुकान में लगा शटर भी आग लगने से खराब हो गया. इसी के साथ दुकान में बने दवा रखने के लिए रैक, कुर्सी, मेज आदि काफी सारा सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के दौरान दुकान स्वामी अंकुर सैनी और कलियर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रहे. अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है. दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img