03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला पुलिसकर्मी से बोले डीएम, मैडम फटाफट निकालो ₹500, जानें क्यों

Spread the love

एफएनएन, मैनपुरी : मास्‍क न लगाना एक महिला पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। महिला पुलिसकर्मी पूजा यादव वर्दी बिना मास्‍क के वर्दी में घूम रही थीं। तभी वहां से गुजर रहे और लोगों को मास्‍क लगाने और बार-बार हाथ धोने के लिए जागरुक कर रहे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की नजर उन पर पड़ गई। डीएम सिंह ने पुलिसकर्मी से मास्‍क के बारे में पूछा लेकिन मास्‍क न होने पर उन्‍होंने साथ चल रही टीम से पूजा का चालान करने के लिए कहा। इस दौरान पूजा अपना स्‍कार्फ दिखाकर चालान न करने की अपील करती हैं, तभी डीएम महेंद्र सिंह उनसे फटाफट 500 रुपये निकालने के लिए कहते हैं. साथ ही ये भी कहते हैं कि सॉरी मैम फोटो खिंच गई अब तो चालान होगा। इसके बाद जिलाधिकारी अपनी टीम के साथ बाजार में दुकानदारों, राहगीरों और वाहनों पर चल रहे लोगों से मास्‍क पहनने और कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img