03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ में करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़: विद्युत लाइन ठीक करने के दौरान बिजली विभाग का लाइनमैन करंट के चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मौत के बाद परिवार में कोहराम में मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. वहीं पीड़ित परिवार ने विभाग से मुआवजे की मांग की है. वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच भी की जा रही है.

खंभे पर वायर बदलते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गुरना निवासी ललित सामंत (35) धनोड़ा क्षेत्र में बिजली के खंभे पर सर्विस वायर बदलने गया था. बिजली लाइन में आए करंट से वह खंभे से सीधे सड़क पर गिर गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.परिजनों ने ठेकेदार और यूपीसीएल से मुआवजा देने की मांग की है.

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

यूपीसीएल के जेई वरुन सोनी ने बताया कि करंट से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हुई है. पूरे मामले में भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है. बिजली विभाग के अधिकारियों को कहना है कि किन परिस्थितियों में लाइनमैन को करंट लगा है, इसकी जांच की जा रही है. वहीं मृतक के परिवार वालों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार लाइनमैन के परिजनों को मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें- सनसनी बनकर उभरी उत्तराखंड की बेटी, भारतीय क्रिकेट महिला टीम में बनाई जगह, बढ़ाया प्रदेश का मान

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img