03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सनसनी बनकर उभरी उत्तराखंड की बेटी, भारतीय क्रिकेट महिला टीम में बनाई जगह, बढ़ाया प्रदेश का मान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं. छोटा सा राज्य होने के बावजूद यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी विश्व फलक में चमक बिखेर रहे हैं. वहीं देहरादून नेहरू कॉलोनी निवासी राघवी बिष्ट का सिलेक्शन भारतीय क्रिकेट महिला टीम-ए के लिए हुआ है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राघवी बिष्ट सात अगस्त से ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ टी-20 के साथ वनडे मुकाबला खेलती दिखाई देंगी. भारतीय क्रिकेट महिला टीम में राघवी बिष्ट के चयन पर उन्हें पूर्व सीएम हरीश रावत समेत तमाम लोगों ने बधाई दी.

Former CM Harish Rawat congratulated Raghavi Bisht on his selection

भारतीय क्रिकेट महिला टीम-ए के लिए हुआ सलेक्शन

उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह क्रिकेट मैच खेलने जा रही हैं. इस मौके पर उनके नेहरू कॉलोनी निर्माण विहार स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी राघवी बिष्ट को शुभकामनाएं देने पहुंचे, जहां उन्होंने राघवी बिष्ट और उनके परिवार से मिलकर राघवी को बधाई दी. इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां कमाल कर रही हैं.

Harish Rawat reached to meet the family of cricketer Raghavi Bisht

हरीश रावत ने दी बधाई

इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां कमाल कर रही हैं.उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि राघवी बिष्ट उत्तराखंड से खेलती हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं. उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मोहित डोभाल का कहना है कि राघवी पिछले लंबे समय से उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में खेल रही है और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.

Former CM Harish Rawat with cricketer Raghavi Bisht

सनसनी बनकर उभरी राघवी बिष्ट

उन्होंने कई डोमेस्टिक और नेशनल टूर्नामेंट खेले हैं, जिनमें उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और इसी के चलते उनका इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम-ए में सिलेक्शन हुआ है. जिसको लेकर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन उन्हें बधाइयां देता है और उम्मीद है कि वह आगे जाकर भारतीय क्रिकेट की मुख्य महिला टीम में भी शामिल होंगी. अपने अच्छे प्रदर्शन से उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन राज्य का नाम रोशन करेंगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया ए- इंडिया-ए टीम के बीच 7 अगस्त से क्रिकेट प्रतियोगिता होगी और चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है. राघवी बिष्ट सलामी बल्लेबाजी करती हैं और ऑफ स्पिनर गेंदबाजी करती हैं.

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img