03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उपचुनाव में टूट गया भाजपा का मिथक : गणेश उपाध्याय

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, किच्छा: सात राज्यों की तेरह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में इंडिया गठबंधन ने 10 जबकि भाजपा केवल 2 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि यह चुनाव बड़े नहीं थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के दलों के लिए उत्साहवर्धक रहे हैं। भाजपा के लिए उत्तराखंड की दोनों सीटें हार जाना सदमे से कम नहीं है। खासतौर से बद्रीनाथ सीट हार जाना उसके लिए बड़ा झटका है। अयोध्या के बाद बद्रीनाथ सीट का हार जाना इस बात का संकते है कि भाजपा का हिंदुत्व का तिलिस्म टूट चुका है।

पं०बंगाल में चार सीटों पर उपचुनाव था। टीएमसी ने चारों जीती हैं, यहां तीन सीटों पर पहले भाजपा के विधायक थे। भाजपा की तीन सीटें ममता बनर्जी ने छीन ली हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा कि इन उप चुनावों के नतीजों ने अब से पहले यह धारणा बनी हुई थी कि कहीं भी उपचुनाव हो, यह मान लिया जाता था कि भाजपा ही जीतेगी। यह मिथक इन उपचुनावों में टूट गया है। भाजपा अजेय नहीं रही, उसे हराया जा सकता है।

उपचुनाव के माध्यम से भाजपा को जनता ने चेतावनी देते हुए बताया है कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है और जनता ने यह महसूस कर लिया है। मोदी की गारंटी वाला जुमला ना तो लोकसभा में प्रभावी रहा और ना उपचुनावों में। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारा बुलंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने कई ऐसे नेताओं को शामिल किया जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। भाजपा की हिंदुत्व वाली राजनीति का रंग अब उतरने लगा है। धर्म की राजनीति के दिन लद गए हैं।

ये भी पढ़ें…किच्छा विधानसभा में कराया जा रहा है चोमुखी विकास- बेहड़

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Topics

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img