03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा विधानसभा में कराया जा रहा है चोमुखी विकास- बेहड़

Spread the love
  • जनता संवाद में क्षेत्रवासियों ने रखी विधायक बेहड़ के समक्ष अपनी समस्याएं

एफएनएन, किच्छा:  विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आने वाला समय किच्छा में विकास की दृष्टि से बहुत सुनेहरा होने वाला है उनके द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है तथा अधिकाँश योजनाओं को अंजाम तक पहुचाया जा रहा है और विकास कार्य लगातार पूर्ण कराये जा रहे है। विधायक निधि के साथ अन्य योजनाओं के कार्य भी विधानसभा में तेजी से चल रहे है।

उनके द्वारा अधिकारियों से समय-समय पर बैठकें की जा रही है और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है तथा अधिकारियों को विधानसभा की योजनाये शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है। बेहड ने कहा राज्य में उनकी सरकार नहीं है किन्तु फिर भी उनके लगातार प्रयासों से विकास कार्य कराये गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान हेतु आवशयक कार्यवाही की। जिसमें क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।

बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया। इस दौरान भगवान देहि वार्ड न०-02 में विधुत समस्या से विधायक बेहड को वागत कराया जिसका, सिकत्तर सिंह निवासी ग्राम सतुईया ने ग्राम में विधुत आपूर्ति हेतु गाँव में 4 पोल लगाए जाने की मांग की, सुमित्रा कौर व धर्म सिंह निवासी –धौराडाम नजीमाबाद ने आर्थिक सहायता दिलाने हेतु, शमीम बेगम वार्ड न०-12 किच्छा निवासी ने दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग रखी।

विधायक बेहड़ ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निश्तारण किया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश जारी किये।

ये भी पढ़ें…गढ़वाल केंद्रीय विवि ने रजिस्ट्रेशन के लिए लॉन्च किया ‘समर्थ पोर्टल’, ऐसे करें यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img