03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छुट्टी पर घर आया सेना का जवान गदेरे में डूबा, स्थानीय लोगों की नहीं मानी बात, हो गई अनहोनी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: छुट्टी पर घर आए कुमाऊं रेजीमेंट के एक जवान नहाने के दौरान गदेरे में डूब गया. बताया जा रहा कि हल्द्वानी देवलचौड़ निवासी हिमांशु देफौटियासेना सेना में है और छुट्टी पर घर आया हुआ था. वो हल्द्वानी निवासी कुछ सेना के साथियों के साथ धारी विकासखंड के पदमपुरी मार्ग पर सड़क से नीचे बमेटा गांव के पुल के गदेरे में नहा रहे थे. इस दौरान वह डूब गया और उसे डूबता देख अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन वो आंखों से ओझल हो गया. जिसके साथियों ने जिला प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी.

सूचना पर धानाचूली पुलिस, राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम मौके पर पहुंच, तलाश तेज की. लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. एसडीआरएफ ने गदेरे में डूबे सेना के जवान को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया है, वहीं अंधेरे होने से उसका पता नहीं चल पाया.धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि विनोद सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी ने जिला प्रशासन को घटना सूचना दी थी. उन्होंने बताया था कि वह अपने दोस्त हिमांशु देफौटिया पुत्र पुष्कर देफौटिया, निवासी बागेश्वर हाल निवासी कुसुमेखेड़ा हल्द्वानी, प्रदीप नेगी पुत्र नंदन सिंह निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, आकाश बिष्ट पुत्र लाल सिंह निवासी शेरपुर देहरादून, चंदन सिंह निवासी मानपुर वेस्ट हल्द्वानी के साथ गदेरे में नहा रहे थे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
तभी अचानक नहाते समय हिमांशु देफौटिया पानी में डूबने लगा, उसे बचाने के लिए सभी लोग लगे रहे.लेकिन बहाव अधिक होने से हिमांशु का पता नहीं लग पाया. विनोद ने बताया कि वह और उसके सभी साथी 9 कुमाऊं रेजीमेंट की यूनिट में तैनात हैं.घटना के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गदेरे में नहा रहे सभी युवकों से स्थानीय लोगों ने नहाने से मना किया था. लेकिन हिमांशु नहीं माना और वह नहाते समय डूब गया.स्थानीय लोगों ने कहा कि गदेरे और नदी में नहाते समय पूर्व में भी लोगों की मौत हो चुकी है.

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img