03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जिम्‍बाब्‍वे से टकराएगी शुभमन गिल की युवा ब्रिगेड, 1-2 नहीं इतने खिलाड़ी कर सकते डेब्‍यू

एफएनएन, नई दिल्ली:  टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद अब भारतीय टीम जिम्‍बाब्‍वे से टकराने के लिए तैयार है। शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली युवा टीम का सामना सिकंदर रजा की टीम से होगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज का यह पहला मैच शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज के लिए आईपीएल के कई स्‍टार प्‍लेयर्स को भारतीय स्‍क्वॉड में जगह दी गई है। ऐसे में पहले मुकाबले में इनमें से कई खिलाड़ियों को डेब्‍यू का मौका मिल सकता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अभिषेक-रियान कर सकते डेब्‍यू

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ और युवा बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 3 नंबर पर कप्‍तान शुभमन गिल खुद मैदान पर आ सकते हैं। 4 नंबर पर रियान पराग और 5 पर फिनिशर रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है।

टीम वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई के रूप में 2 स्पिनर को आजमा सकती है। सुंदर गेंदबाजी के साथ ही बल्‍लेबाजी को भी गहराई देते हैं। इसके अलावा भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों पर भी भरोसा जता सकती है। इनमें आवेश खान, खलील अहमद और मुकेश कुमार शामिल हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11

भारत: रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे: इनोसेंट कैया, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ले माधेवेरे, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंडाई चटारा, रिचर्ड नगारवा।

ये भी पढ़ें…सुजैन खान ने भाई जायद को दी जन्मदिन की बधाई, स्पेशल पोस्ट कर लुटाया प्यार

 

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img