एफएनएन, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज अपने संसदीय दल के नेता की घोषणा कर दी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिसके बाद संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने का अवसर दिया।