03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

थाना परिसर में एएसआई की मौत, कपड़ा सुखाते समय हुआ हादसा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने में तैनात एक एएसआई की कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. एएसआई की मौत की खबर मिलते ही जिला पुलिस में शोक की लहर दौड़ पड़ी. मृतक मूल रूप से पौड़ी जिले का रहने वाला था. उधर, एएसआई की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल, एएसआई की शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने में तैनात एएसआई सुरेश पसबोला आज सुबह करीब 8 बजे नहा कर कपड़े सुखाने के लिए बाहर आए. जैसे ही उन्होंने सामने दीवार पर कपड़े डाले, वैसे ही वो सोलर पाइप में फैले करंट की चपेट में आ गए. जिससे वो गश खाकर सीधे जमीन में गिर गए. इसी बीच थाना स्टाफ पहुंचा और आनन-फानन में घायल दरोगा को लेकर किच्छा अस्पताल पहुंचे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए रुद्रपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. एएसआई सुरेश पसबोला की मौत की खबर सुनने के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पौड़ी के रहने वाले थे एएसआई सुरेश पसबोला

बताया जा रहा है कि एएसआई सुरेश पसबोला पौड़ी जिले के नेणी गांव के रहने वाले थे. एएसआई की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार को सांत्वना देने के लिए पुलिस महकमे के आला अधिकारी समेत स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा हुआ है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के ‘हिंदू’ बयान पर संत समाज में आक्रोश, सदस्यता समाप्त करने की उठाई मांग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img