बदमाशों का आतंक, बाइक सवारों ने दिनदहाड़े लक्सर फ्लाईओवर पर युवक को मारी गोली

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार जिले के बड़ी खबर सामने आई है. यहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र में फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारी गई. गोली युवक के पेट में लगी है, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को लक्सर के ही निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया.

जिस युवक को गोली लगी है, वो लक्सर के बसेड़ी खादर गांव का रहने वाला है. युवक का नाम भूरा पुत्र जाकिर है. बताया रहा है कि भूरा पुरकाजी की तरफ से आ रहा था. जैसे ही वो लक्सर फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने सीधे युवक के पेट में गोली मार दी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों लोग मौके से फरार हो गए. वहीं पेट में गोली लगने के कारण घायल युवक वहीं सड़क पर गिर गया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को शहर के निजी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

इस बाबत लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव राठौर ने बताया कि- युवक को हायर सेंटर भेज दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

पढ़ें- थाना परिसर में एएसआई की मौत, कपड़ा सुखाते समय हुआ हादसा

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img