03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल गांधी के ‘हिंदू’ बयान पर संत समाज में आक्रोश, सदस्यता समाप्त करने की उठाई मांग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में ‘हिंदू’ पर दिए बयान पर हंगामा जारी है. इसी कड़ी में हरिद्वार के साधु संतों ने भी राहुल गांधी के बयान को लेकर आक्रोश जताया है. संतों ने जहां एक ओर राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी को कहा है तो वहीं राष्ट्रपति से राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग उठाई है.

दरअसल, हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में बड़ा उदासीन अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उनका कहना है कि राहुल गांधी को सभी हिंदुओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके अलावा संतों ने विदेशी षड्यंत्र के चलते हिंदुओं को निशाना बनाने का आरोप भी मढ़ा. संतों ने इसकी सीबीआई जांच करने की मांग भी उठाई. इतना ही नहीं संतों ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं पर दिया बयान देना बेहद निंदनीय है.

सीएम धामी भी दे चुके प्रतिक्रिया: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. सीएम धामी का कहना था कि राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, इसका पता उनकी टिप्पणी से चलता है. इसके अलावा राहुल गांधी का भाषण झूठ का पुलिंदा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदू समुदाय को ‘हिंसक’ कहने का साहस किया है, वो बेहद निंदनीय है.

ये भी पढ़ें…हाईकोर्ट ने बाढ़ राहत कार्य और नदियों के चैनलाइजेशन मामले में सरकार से मांगा जवाब, पढ़ें पूरी खबर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img