03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कुमाऊं में बारिश से ‘हाहाकार’! जड़ से उखड़े विशालकाय पेड़, उफान पर बरसाती नाले

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तराखंड में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को हल्द्वानी, रामनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई. बारिश के कारण कई जगह जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया. जगह-जगह जल भराव की समस्या से भी लोग परेशान दिखे. कुछ जगह पेड़ गिरने की घटनाएं भी रिकॉर्ड की गई हैं.

शनिवार को हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर काठगोदाम नरीमन चौराहे पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया. जिसके चलते नैनीताल रोड पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी मौके पर पहुंचे, जहां यातायात को डाइवर्ट किया गया. सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम द्वारा करीब 1 घंटे से अधिक समय के प्रयास के बाद सड़क को सुचारू किया गया.

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं में बारिश की सभी जिलों से अपडेट लगातार मिल रही है. चंपावत में सड़क बाधित हुई थी, जिसे अब खोल दिया गया है. सड़क किनारे विशालकाय पेड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि विशालकाय पेड़ों को चिन्हित किया जाए. ताकि अगर पेड़ सड़क पर गिरता भी है तो उससे नुकसान कम हो.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके अलावा बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि पहाड़ों पर भूस्खलन की जगह को चिन्हित कर जेसीबी मशीन को तैनात करें, जिससे लैंडस्लाइड के दौरान मलबा हटाकर तुरंत सड़क को सुचारु किया जा सके.

बरसाती नाला उफान पर

 उधर रामनगर और कालाढूंगी में आज दोपहर से जारी मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ चुके हैं. रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर गूलर सिद्ध मंदिर पेट्रोल पंप के पास बहने वाला बरसाती नाला उफान पर आ गया है. जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. जबकि छोटे वाहन स्वामी जान की परवाह किए बिना बरसाती नालों को पार कर रहे हैं. हालांकि, कुछ देर बाद बहाव कम होने पर यातायात दोबारा शुरू हुआ.

ये भी पढ़ेंः- पिरान कलियर पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ 3 आरोपियों को धरा, ढाबे की आड़ में चला रहे थे नशे का कारोबार

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img