03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिरान कलियर पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ 3 आरोपियों को धरा, ढाबे की आड़ में चला रहे थे नशे का कारोबार

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के पिरान कलियर पुलिस ने ढाबे की आड़ में नशे का सामान बेचने वाले माफियों के खिलाफ कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 35 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया है.

5 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा नशा मुक्त देवभूमि अभियान को सार्थक बनाने लिए जिले की सभी थाना पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत पिरान कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग और गश्त करने की कार्रवाई शुरू की है. इसी क्रम में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इमली खेड़ा-भगवानपुर रोड पर एक कार से डोडा पोस्त की सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस इमली खेड़ा-भगवानपुर रोड हकीमपुर तुर्रा गांव सैनी ढाबा के पास पहुंची और तीन आरोपियों को कार के साथ गिरफ्तार किया. तलाशी लेने पर कार से 35 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त पाउडर बरामद हुआ.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
आरोपी महंगे दामों में बेचते थे डोडा पोस्त

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनिल कुमार उत्तराकाशी क्षेत्र से डोडा पोस्त खरीद कर यहां पर शिवकुमार और मेनपाल को बेचता था. शिवकुमार और मेनपाल ढाबे की आड़ में आसपास के लोगों को डोडा पोस्त मंहगे दामों में बेचकर ज्यादा लाभ कमाते थे. आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार, शिवकुमार, मेंनपाल उर्फ मोनू बताया है.

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में पीसीबी रोपित करेगा पॉल्यूशन कम करने वाले पौधे, सुधरेगी हिमालय की सेहत

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img