03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संदिग्ध परिस्थितियों में पंतनगर एयरपोर्ट कर्मचारी की मौत, पड़ताल में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन, पंतनगर: उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट में तैनात एयर कंट्रोल इंचार्ज का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला की वेशभूषा धारण किए हुए था. साथ ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक कमरे में अकेला था और उसकी पत्नी पहाड़ गई हुई थी.

कमरे में मृत मिला एयरपोर्ट कर्मचारी: पंतनगर एयरपोर्ट में एटीसी में तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. मृतक महिला की वेशभूषा धारण किए हुए था. जानकारी के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट के एटीसी में तैनात कर्मचारी आज जब ड्यूटी नहीं आया तो संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर जब कर्मचारी उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कमरे में अकेला था एयरपोर्ट कर्मचारी: जब कर्मचारियों को कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई तो वो दरवाजा खोल कर कमरे में पहुंचे तो कर्मचारी का शव महिला की वेशभूषा में मिला, जो पंखे की कुंडी से झूल रहा था. ये देख कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में एयरपोर्ट कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी कुछ दिनों पहले पहाड़ गई हुई थी. थाना पंतनगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पढ़ें-उत्तराखंड में इसी हफ्ते मानसून देगा दस्तक, चारधाम आ रहे हैं तो ध्यान रखें, सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजने का सुझाव

Hot this week

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img