03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का किया मुआयना, साथ में नहीं दिखे नीतीश कुमार

एफएनएन, बिहारशरीफ : लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से बिहार पहुंचे हैं। वह थोड़ी देर में आज राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। यहां वह छात्रों को भी संबोधित करेंगे।

पीएम ने प्राचीन नालंदा विव का किया मुआयना, साथ में नहीं दिखे नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को देखा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं दिखे। हालांकि, पहले जानकारी आ रही थी कि सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ रहेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। वह यहां के पुराने धरोहरों का मुआयना कर रहे हैं। पीएम मोदी का यूनिवर्सिटी में घूमते वीडियो भी सामने आया है।

पीएम मोदी गया एयरपोर्ट से नालंदा के लिए रवाना

गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ, यहां पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन, विधायक एवं एनडीए के घटक दल के पदाधिकारी ने स्वागत किया। सभी लोगों से मिलने के उपरांत प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से नालंदा के लिए रवाना हो गए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर गया एयरपोर्ट से नालंदा के लिए रवाना

गया एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे‌, जहां मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े एवं जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एस एम ने उनका स्वागत किया। उसके बाद विदेश मंत्री के साथ 16 सदस्यीय शिष्टमंडल सड़क मार्ग से नालंदा के लिए रवाना हो गए।

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने दिया संदेश

नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा।

सुरक्षा की व्यवस्था टाइट

पीएम के आगमन के पहले सुरक्षा के दृष्टि से एसपीजी पहुंच गई है। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज गया में लैंड करेगा। जहां से वह राजगीर पहुचेंगे। सबसे पहले 9 बजकर 45 मिनट पर प्राचीन नालंदा विश्व विद्यालय के भग्नावेशष देखने नालंदा आयेंगे। इसके बाद नालंदा यूनिवर्सिटी जाएंगे ।

नालंदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि यह हमारी यूनिवर्सिटी के लिए बहुत ही यादगार क्षण होगा। यह हमारे लिए उत्सव जैसा है। पीएम के आगमन को ले राजगीर में सुरक्षा के लिहाज से हेलीकाप्टर से रिहर्सल किया गया। एसपीजी के अधिकारी चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं।

ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव

पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर नालंदा में कई जगह रूट में बदलाव किया गया है। कारगिल चौक से नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर जाने वाली हाईवे पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राजगीर जाने वाली वाहन पावापुरी, गिरियक होते हुए राजगीर जायेंगे।

नवादा से आनेवाली सभी गाड़ियां गिरीयक पावापुरी होते हुए बिहारशरीफ आएगी। गया से बिहारशरीफ की ओर आने वाली गाड़ियां सरवहदा से खुदागंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय होते हुए बिहारशरीफ आएगी।

छबिलापुर से आनेवाली सभी गाड़ियां परवलपुर होते हुए बिहारशरीफ आएगी। छबिलापुर से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियां कटारीमोड़, सीआरपीएफ कैम्प, विरायतन होते हुए राजगीर जाएगी। नवादा से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियों झूला मोड़, अम्बेदकर चौक, पीटीजेएम कालेज होते हुए राजगीर बाजार आएगी। दीपनगर बाजार से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियां वास्तु विहार, नानंद, गिरीयक रोड होते हुए राजगीर आएगी।

ये भी पढ़ें- कितनी होती है लोकसभा स्पीकर की सैलरी? पेंशन से लेकर डेली भत्ते तक मिलती हैं कई सुविधाएं

 

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img