03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस ने 7 किलो गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, खंगाल रही कुंडली

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 7 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा

बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार ओवरलोड वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत रामनगर के आमडंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें ओवरलोड वाहनों पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई. इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोका तो वह भागने लगा, पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया, पुलिस द्वारा उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से 7 किलो से ज्यादा गांजा मिला.जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस नशा तस्कर की कुंडली खंगाल रही है.

पुलिस खंगाल रही आरोपी की कुंडली

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान बताया. उन्होंने बताया कि आरोपी मूल रूप से शाहबाद रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वर्तमान में रामनगर के शक्ति नगर क्षेत्र में रहता है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज का उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है. ‌उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. साथ ही नशे के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा.

पढ़ें- पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का किया मुआयना, साथ में नहीं दिखे नीतीश कुमार

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img