03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक्शन से भरपूर होगी गुरमीत की डेब्यू वेब सीरीज, इस तारीख को OTT पर मचाएंगे धमाल

एफएनएन, नई दिल्ली:  टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके अभिनेता गुरमीत चौधरी फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने छोटे पर्दे के फेमस शो रामायण में राम का किरदार निभाया था, जिसे आनंद सागर ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद उन्होंने ‘गीत हुई सबसे पराई’ में काम करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई। अब एक्टर जल्द अपना ओटीटी पर वेब सीरीज में डेब्यू करने वाले हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या दिखाया गया है इसके टीजर में

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ में गुरमीत चौधरी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। इस एक्शन ड्रामा सीरीज के टीजर में सबसे पहले इकबाल खान दिखाई देते हैं, उसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कफन तैयार कर लो, तुम्हारा मुल्क जला कर तबाह करने वाले हैं।

इसके बाद गुरमीत की एंट्री होती है और वह कहते हैं कि इतने सालों में एक क्रिकेट मैच में तो हरा नहीं पाए, मेरे देश को हराने चले हो। टीजर देखने के बाद यह जाहिर है कि इसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है।

गुरमीत के फैंस हुए एक्साइटेड

‘कमांडर करण सक्सेना’ का टीजर देखने के बाद गुरमीत चौधरी के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। दूसरे ने लिखा कि कमांडर करण सक्सेना सुपरहिट है।

कब स्ट्रीम होगी सीरीज

जतिन सतीश वागले के निर्देशन में बनी इस सीरीज को कीलाइट प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया गया है। गुरमीत और इकबाल के अलावा इसमें ऋता दुर्गुले भी दिखाई देने वाली हैं, जो अपना डेब्यू कर रही हैं। यह सीरीज 8 जुलाई, 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img