03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उसी रनवे पर लैंड हुआ इंडिगो विमान, जहां एयर इंडिया फ्लाइट ने भरी उड़ान

Spread the love

एफएनएन: शनिवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग कर रही थी, उसी समय एयर इंडिया की फ्लाइट वहां से उड़ान भर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही एयर इंडिया के विमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम के लिए रनवे से उड़ान भरी, तभी इंडिगो के विमान ने रनवे पर लैंड किया, अगर कुछ मिनटों की देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि की
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिस पर लोग हैरानी जता रहे हैं और तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘8 जून 2024 को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6053 इंदौर से मुंबई पहुंची थी और एटीसी ने उसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए क्लीयरेंस दिया था। जिसके बाद एटीसी के निर्देशों का पालन करते हुए इंडिगो के पायलट ने विमान को रनवे पर लैंड करा दिया।’ इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि हमने घटना की शिकायत की है। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

डीजीसीए ने घटना में शामिल कर्मचारियों को काम करने से रोका
घटना को लेकर डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया है। डीजीसीए ने घटना में शामिल स्टाफ को काम करने से रोक दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि व्यस्त एयरपोर्ट पर कई बार एक साथ विमानों के संचालन की इजाजत होती है, लेकिन इसके लिए विमानों के बीच एक निश्चित दूरी का होना जरूरी है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img