Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर गाड़ियों पर लगेगा ब्रेक, एनएचएआई यहां इतने दिनों...

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर गाड़ियों पर लगेगा ब्रेक, एनएचएआई यहां इतने दिनों तक कराएंगे मरम्मत का कार्य

एफएनएन, आगरा:  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड की टीम बुधवार से भगवान टाकीज फ्लाईओवर की एक लेन को बंद करने जा रही है। वॉटरवर्क्स से सिकंदरा की लेन रात दस बजे बंद होगी। दिन में लेन में कोई भी कार्य नहीं होगा। 17 जून तक मरम्मत का कार्य होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

18 जून से टीम सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन पर काम करेगी। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। वहीं आइएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन पर मरम्मत का कार्य दो दिन के लिए टाल दिया गया है। अब यह कार्य गुरुवार दोपहर 12 बजे से चालू होगा। सिकंदरा से वाटरवर्क्स की लेन 12 दिनों के लिए बंद होगी।

नेशनल हाईवे-19 स्थित भगवान टाकीज फ्लाईओवर शहर का पहला फ्लाईओवर है। इस फ्लाईओवर की रेलिंग पर लोहे के पाइप लगने हैं। सुरक्षा के नजरिए से यह कार्य होना जरूरी है।

आज रात में बंद होगी

एनएचएआइ मथुरा खंड के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात दस बजे वाटरवर्क्स से सिकंदरा लेन को बंद किया जाएगा। कार्य सुबह पांच बजे तक होगा फिर लेन को चालू कर दिया जाएगा। 17 जून तक रात दस से सुबह पांच बजे तक लेन को बंद रखा जाएगा। वहीं मंगलवार को एनएचएआइ टीम ने आइएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। ठेकेदार हरियाणा में कार्य कर रहा है। इसके चलते दो दिन के लिए एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य चालू नहीं होगा। यह कार्य गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

ये भी पढ़ेंः- खामोश रहे मतदाताओं के दिल-दिमाग पर दिखा मोदी का शोर, पीएम की जनसभा का दिखा असर; बड़े अंतर से जीत

18 जून तक यह लेन बंद रहेगी। सर्विस रोड की 200 मीटर की रेलिंग को हटाया जाएगा। इससे हाईवे का यातायात सर्विस रोड से होकर आसानी से गुजर सकेगा। एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य पूरा होने के बाद रेलिंग की मरम्मत कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments