एफएनएन ब्यूरो, बरेली। एनएचएआई अफसरों की मिलीभगत से पीलीभीत और उधमसिंह नगर के कई लोग लगभग ₹37 करोड़ का मुआवजा अवैध ढंग से डकार गए। धोखाधड़ी पकड़ में आने पर अब इन सभी को एनएचएआई द्वारा रकम वसूली (रिकवरी) के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन सबसे मुआवजे की रकम की वसूली (रिकवरी) की जाएगी और सभी संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच कर चार्जशीट फाइल की जाएगी।