03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आचार संहिता का उल्‍लंघन करने पर चुनाव आयोग का एक्‍शन, फतेहगढ़ चूड़ियां के BDPO सहित 6 मुलाजिम निलंबित

एफएनएन, गुरदासपुर: गुरदासपुर लोकसभा सीट (Gurdaspur Lok Sabha Seat) के तहत आते फतेहगढ़ चूड़ियां में आदर्श चुनाव आचार संहिता को सही ढंग से लागू न कराने वाले फतेहगढ़ चूड़ियां के बीडीपीओ सहित छह मुलाजिमों को जिला चुनाव अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।

आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिलने के बाद बीडीपीओ परगट सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कुलजिंदर सिंह, पंचायत सचिव मेजर सिंह, ग्राम रोजगार सेवक विलियम मसीह, सुखजीत सिंह और शमशेर सिंह को निलंबित किया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

फतेहगढ़ चूड़ियां के विधायक ने की थी शिकायत

फतेहगढ़ चूड़ियां के विधायक ने शिकायत की थी कि सरकारी पार्क में इंटरलाकिंग टायलें लगवाई जा रही हैं, जोकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर इसे लेकर आम आदमी पार्टी के जिला देहाती प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।

पार्क में टायलें पहुंचाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएसपी को लिखा गया है। इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर को प्रबंधक कम वीडीओ ओम प्रकाश व पंचायत सचिव कुलदीप सिंह को आचार संहिता लागू न करा पाने के लिए निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने की ये अपील

इसी तरह से फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव बद्दोवाल कलां में सीमेंट के बैच बांटने की शिकायत पर गांव के ही दिलबाग सिंह और सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता की पालना यकीनी बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:- आला अधिकारियों को मंडलायुक्त ने भेजे हैरान करने वाले मैसेज, मची खलबली; पर फिर कुछ और ही निकली सच्चाई

उन्होंने कहा आचार संहिता लागू होने के पहले दिन से ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस इस बात पर बल दे रहा कि चुनाव प्रचार व चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए।

Hot this week

CM Dhami की 4 घंटे की मैराथन बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश; टूटी सड़कें और कुंभ 2027 पर फोकस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img