03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़: आदि कैलाश मार्ग पर बड़ा हादसा, पोकलैंड मशीन पर गिरा पहाड़ से मलबा, ऑपरेटर की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में सोमवार 27 मई को बड़ा हादसा हो गया. यहां पोकलैंड मशीन पहाड़ से गिरी चट्टान की चपेट में आ गई, जिससे पोकलैंड मशीन करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में पोकलैंड मशीन के ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक घटना टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर एलागाड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर एलागाड़ के पास कार्य किया जा रहा था, तभी अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा पोकलैंड मशीन पर गिरा, जिससे पोकलैंड मशीन सीधे खाई में गिर गई. हादसा इतनी तेजी के साथ हुआ कि पोकलैंड मशीन के ऑपरेटर को संभलने का मौका तक भी नहीं मिला और वो भी सीधे पौकलैंड के साथ खाई में जा गिरा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ये हादसा सुबह 6 बजे के आसपास को बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही 11 वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अहमद और उनके साथ 15 जवान, तहसीलदार राम प्रसाद आर्या, पुलिस के एसाई प्रदीप कुमार और हिलवेज के अधिकारी मौके में पहुंचे.

एसएसबी और पुलिस की टीम ने शव को खाई से निकालकर धारचूला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है. मृतक का नाम श्यामलाल (28) है, जो हिमाचल प्रदेश के चंबा का रहने वाला था. श्यामलाल हिलवेज कंपनी में पोकलैंड ऑपरेटर था.

पहाड़ी से मालबा गिरने के कारण हाईवे काफी देर तक बाधित हो गया, जिसे साफ करने में प्रशासन की टीम लगी हुई है. इस सड़क के बंद होने से आदि कैलाश और पंचाचुली के यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोग सुबह 6 बजे से फंसे हुए है.

पढ़ें-

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img