03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिवाली पर होगा घमासान, आपस में भिड़ेंगी अजय देवगन-कार्तिक आर्यन की फिल्में?

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्टर प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच उनकी दूसरी बड़ी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर अपडेट आई है, जो मूवी की रिलीज डेट से जुड़ी हुई है।

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 इस साल बड़े क्लैश की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस को लेकर उथल-पुथल मच जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3 ?

भूल भुलैया एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है। ऐसे में दो सुपरहिट पार्ट देने के बाद दर्शक भूल भुलैया 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो गई थी। मेकर्स भूल भुलैया 3 का काम तय शेड्यूल पर खत्म करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने वादा किया है कि वो दिवाली पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। हालांकि, भूल भुलैया 3 की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 अगर दिवाली पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी दिवाली पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि ये स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन पुष्पा द रूल से क्लैश को बचाने में रिलीज डेट में बदलाव किया गया।

कौन उठाएगा नुकसान ?

सिंगम अगेन को लेकर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को आगे खिसका कर अब दिवाली पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों दिवाली पर रिलीज होती हैं, तो बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों फिल्मों पर मेकर्स काफी पैसा लगा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि इस टक्कर में अजय देवगन और कार्तिक आर्यन में से किसकी फिल्म घाटा सहेगी और कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ले जाएगा।

ये भी पढ़ें…चारधाम यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव ने उत्तराखंड CS के साथ की बैठक, सहयोग करने की कही बात

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img