03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव ने उत्तराखंड CS के साथ की बैठक, सहयोग करने की कही बात

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार बराबर नजर बनाए हुए हैं. इसी कड़ी में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय गृह सचिव की बैठक हुई. जिसमें उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वर्चुअली प्रतिभाग किया. साथ ही चारधाम यात्रा को लेकर सरकारी के प्रयासों की जानकारी दी. वहीं, केंद्र सरकार ने चारधाम यात्रा में सहयोग करने की बात कही.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि ‘यात्रा में सभी व्यवस्थाएं अच्छी चल रही हैं. सभी श्रद्धालुओं की सुचारू और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा रही है. केंद्रीय गृह सचिव ने हमारा समर्थन करने के लिए आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी. उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हमें किसी मदद की जरूरत है? अगर है तो केंद्र सरकार समर्थन और सहयोग करेगी.

इसके अलावा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि, ‘केंद्रीय गृह सचिव की ओर से ये भी कहा गया कि आईटीबीपी, एनडीआरएफ के अतिरिक्त बल यहां हैं और उनका उपयोग यात्रा में भीड़ प्रबंधन के लिए किया जा सकता है. उत्तराखंड में सबसे ज्यादा तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से आते हैं. ऐसे में उन राज्यों के मुख्य सचिवों से बात कर ली है.

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगे कहा कि ‘केंद्रीय गृह सचिव ने भी उनसे बात की है. उनसे कहा गया है कि तीर्थयात्री जिस तारीख को आए, उसी दिन का पंजीकरण कराकर ही चारधाम की यात्रा पर आएं. इससे व्यवस्था बनी रहेगी.‘ इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभी यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. वहीं, उत्तराखंड में आचार संहिता की पाबंदी पर भी अपनी बात रखी.

सीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में 19 अप्रैल को चुनाव संपन्न हो गया है. ऐसे में चुनाव आयोग से अनुमति ली गई है. जिसके तहत चारधाम, वनाग्नि और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी कामों को लेकर चुनाव आयोग ने उत्तराखंड को छूट दी है. आचार संहिता से कोई काम रूका नहीं है. यहां एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है.

ये भी पढ़ें- रुद्रपुर में आयकर विभाग ने मारा छापा, मचा हड़कंप, लखनऊ से छह गाड़ियों में पहुंची टीम

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img