Friday, March 14, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली लोकसभा चुनाव: 25 मई को बंद रहेंगे दिल्ली के सभी बाजार,...

दिल्ली लोकसभा चुनाव: 25 मई को बंद रहेंगे दिल्ली के सभी बाजार, फैक्ट्रियों में भी रहेगी छुट्टी

एफएनएन, नई दिल्ली:  दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है। साथ ही कोई दुकान या फैक्ट्री खोलेगा तो भी कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश देना होगा। इसे लेकर व्यापारियों के संगठन चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) ने व्यापारियों और सभी मार्केट संगठनों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है।

सीटीआइ चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मई को  दिल्ली के सभी 700 बाजार बंद रहेंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी होगी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

किसी कर्मचारी का वेतन न काटें

बृजेश गोयल ने बताया कि कुछ खुदरा क्षेत्र के दुकानदार वोट डालने के बाद शाम को दुकान खोल लेते हैं। यदि किन्हीं कारणों से दुकान खोलनी भी पड़ें, तो कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दें। जबकि अवकाश की स्थिति में किसी कर्मचारी का वेतन न काटें।

चुनाव आयोग और श्रम विभाग ने भी मतदान के लिए कर्मचारियों को संवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में  दिल्ली के बाजार संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा हुई है। जिसमें तय हुआ कि सभी बाजारों समेत  दिल्ली के सभी 700 बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024: महादेव के शहर में आज आएंगे अमित शाह, 25 को प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में चुनाव प्रचार आज से थम जाएगा

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। रोड शो भी किए गए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आइएनडीआइ गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए मोर्चा संभाले रखा। बृहस्पतिवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

आखिरी दिन भी भाजपा व आइएनडीआइ गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी जोर लगाएंगे। इसके बाद शाम छह बजे  दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।  दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। एक करोड़ 52 लाख एक हजार 936 मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। बिना किसी शोर शराबा के प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments