03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से सशर्त जमानत, शौविक की याचिका खारिज

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जेल भेजी गई उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। वहीं उनके भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। रिया के अलावा सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है। रिया को एक लाख के मुचलके पर जमानत मिली है। रिहा होने के बाद उन्हें 10 दिनों तक नजदीकी पुलिस स्टेशन पर हाजिरी लगानी होगी। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा और वह अदालत की अनुमति के बगैर विदेश नहीं जा सकेंगी। इससे पहले 29 सितंबर को सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सारंग वी कोतवाल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 7 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाना था. आज फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती, दीपेश और सैमुअल को जमानत दे दी। जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया के साथ ही सभी की जमानत का विरोध किया।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img