03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जानिए, अभी कितने महीने और रहेगा कोरोनावायरस का प्रकोप

Spread the love

जिनेवा, एफएनएन (एजेंसी) : जिनेवा स्थित मुख्यालय में महामारी पर काबू पाए जाने के लिए हो रही बैठक में डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा कि अभी आगामी दस महीने तक संकट खत्म होने का कोई संकेत नहीं है। कई देशों में कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद सैकंड वेव आ रही है. इसमें संख्या बढ़ रही है। माइक रयान ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की आबादी में से 10 फीसदी लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। 34 सदस्यीय बोर्ड मीटिंग के दौरान रयान ने कहा, कोरोना वायरस संक्रमण का रिस्क शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों अलग-अलग है। रेयान ने चेतावनी दी कि महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। दुनिया अब पहले से ज्यादा संकट में है लेकिन उन्होंन यह भी जोड़ा कि हमारे पास ऐसे उपकरण हैं जो ट्रांसमिशन को काबू करने और लोगों की जान बचाने में सक्षम हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने देशों से एकजुटता और दृढ़ नेतृत्व का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी देश इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यह एक असामान्य महामारी है। उल्लेखनीय है जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार वायरस से दस लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। अमेरिका के बाद, भारत और ब्राजील में सबसे अधिक संक्रमण का प्रसार देखा गया है।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img