03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहले इश्क फिर दुष्कर्म की बनाई अश्लील वीडियो, अब निकाह का वादा कर मुकरा युवक

Spread the love

एफएनएन, संभल : कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवक ने छह वर्ष पूर्व युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। युवती के स्वजन को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के स्वजन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद दोनों पक्षों ने उनका निकाह कराने का फैसला कर लिया।

अब युवती का आरोप है कि छह वर्ष बीतने के बाद भी युवक निकाह करने से इंकार कर रहा है और गाली-गलौज कर घर से भगा दिया। युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई कराई है।

एक मुहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक का उसके घर आना जाना था। ऐसे में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घर बुलाकर दुष्कर्म किया

आरोप है कि इस दौरान अपने घर बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। ऐसे में युवक फिर से अपने घर बुलाने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने वीडियो दिखाकर उसे इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी दी। जिसके बाद युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने यह बात अपने स्वजन को बताई।

समझाैता करने पर निकाह के लिए हुआ था राजी

स्वजन युवती को लेकर युवक के घर पहुंचे और इसकी शिकायत की। ऐसे में बदनामी के डर से दोनों पक्षों में उनके निकाह करने का समझौता हो गया। काफी महीने बीतने के बाद भी जब वह निकाह के लिए टालमटोल करते रहे। आराेप है कि 12 मई को युवक व उसके स्वजन घर आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही चौधरी सराय हाल निवासी वसीम, उसकी मां फहमीदा और भाई शारिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें मुख्य आरोपित वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img