



एफएनएन, उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई।


मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा के दौरान कई बार ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है।
केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। शुक्रवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच तीनों धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


