03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बीजेपी नेता का निधन, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, डोईवाला: देहरादून जिले की डोईवाला तहसील क्षेत्र के रहने वाले बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई. मंदीप बजाज के निधन पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

जानकारी के मुताबिक हादसा लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे हुआ. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह को करीब 8.30 बजे लच्छीवाला की साइड गए थे, तभी वो अचानक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डोईवाला निवासी भारत भूषण कौशल और गौरव मल्होत्रा ने बताया कि मंदीप बजाज बेहद मिलनसार व्यक्ति थे. मंदीप बजाज से भाई की जान भी सड़क हादसे में ही गई थी. मंदीप बजाज के निधन से पूरा समाज शोक में है. ऋषिकेश रोड मंदीप बजाज की संजय साइकिल वाले के नाम से पुरानी दुकान है.

वहीं, डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था. पंचनामें के बाद पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मंदीप बजाज सुबह घूमने गए थे, तभी ये हादसा हुआ.

पढ़ें- श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अशोक बंसल चुने गए कार्यकारी अध्यक्ष

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

Topics

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...

Badrinath Dham के कपाट खुले, भक्ति और श्रद्धा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img