03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत को बताया सत्य की जीत, पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति को फर्जी संगठन कहा

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत को सत्य की जीत का पहला कदम बताया है. उन्होंने न्यायालय का आभार व्यक्त किया और आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग करके किसी को भी जेल में डाला जा सकता है, लेकिन देश में न्यायिक व्यवस्था भी है, और यह सिद्ध हो गया है.

केजरीवाल की अंतरिम जमानत से हरीश रावत खुश

इसके साथ ही हरीश रावत ने कहा कि केजरीवाल की जमानत से लोकसभा चुनाव पर गहरा असर पड़ेगा. पहले चरण के मतदान के बाद चली हवा अब धीरे-धीरे अंधड़ का रूप ले रही है. भाजपा के पांव के नीचे से सत्ता की जमीन खिसक रही है. इंडिया गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी. जो 400 पार का नारा यह दे रहे थे, यह सब नारे सिमट के रह जाएंगे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आर्थिक सलाहकार समिति को फर्जी संगठन बताया

इसके साथ ही हरीश रावत ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति को फर्जी संगठन बताया. उन्होंने कहा कि समिति ने प्रतिशत के आधार पर रिपोर्ट दी है. यदि यह सच है तो सरकार ने 2021 में जनगणना क्यों नहीं कराई. जनगणना की रिपोर्ट जारी क्यों नहीं की गई. अब चुनाव के दौरान इस तरह की रिपोर्ट सार्वजनिक करके ये लोग जनता का ध्यान भटकना चाहते हैं. लेकिन जनता अब उनके सभी इरादे समझ गई है. आपको बता दें कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा जारी एक रिपोर्ट में हिंदुओं की जनसंख्या को घटते हुए दिखाया गया था. इस रिपोर्ट के बाद देश में एक नई बहस छिड़ गई थी, जिसमें धर्मनगर हरिद्वार के साधु संतों ने भी घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की थी. संतों ने सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की थी.

चारधाम यात्रा की सफलता की कामना की

इधर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ धाम यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सभी यात्रियों और राज्य वासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने चार धाम यात्रा की सफलता की कामना भी की है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के जंगलों में लगी आग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की कोई भी सरकार इस विषय में कभी गंभीर नहीं रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के समय जमीनों में आर्द्रता यानि नमी बढ़ाने के बहुत सारे उपाय किए. लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही उन उपायों को बंद कर दिया गया.

वनों की आग रोकने को दिया ये मंत्र

 यदि दो-तीन वर्ष यह उपाय और अपनाये जाते, तो जंगलों में लगी आग को नियंत्रित किया जा सकता था. हरीश रावत ने कहा कि आर्द्रता और जन सहयोग की दिशा में हमने बहुत सारे कदम उठाए, लेकिन भाजपा सरकार ने इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई. हरीश रावत ने कहा कि जंगलों की आग को रोकने के लिए कांग्रेस ने सरकार ने पिरूल लाओ, पैसा पाओ मिशन के तहत अभियान की शुरुआत की थी. वजन के अनुसार ₹50 प्रति किलोग्राम दर से राशि बढ़ाई गई. कांग्रेस की तरफ से वनाग्नि को रोकने के लिए एक और सुझाव दिया गया है कि चीड़ के फलों को एकत्रित करने के लिए भी राशि बढ़ाई जाए. क्योंकि चीड़ के फल जंगल की आग को फैलाने और चीड़ के विस्तार में सहायक सिद्ध होते हैं.

ये भी पढ़ें:- कर्नाटक: किशोरी छात्रा की हत्या कर सिर लेकर भागने वाला आरोपी पकड़ा गया

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img