03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी में कार का स्टेयरिंग फेल होने से सड़क से नीचे गिरा वाहन, टक्कर लगने से स्कूटी सवार 2 युवक घायल

Spread the love

एफएनएन, मसूरी: बार्लोगंज शॉर्टकट रोड हिल बर्ड स्कूल के पास एक कर अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी. कार की चपेट में एक स्कूटी में सवार दो लोग आ गए. एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसको स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको देहरादून रेफर कर दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय एक कार बार्लोगंज से मसूरी की ओर आ रही थी. मोड़ पर अचानक से कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया. इस वजह से वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक स्कूटी में बैठे दो लड़कों को टक्कर मारते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया.

पता चला कि सड़क किनारे पैराफिट ना होने के कारण पूरा हादसा पेश आया है. अगर सड़क किनारे पैराफिट होता तो शायद गाड़ी सड़क पर ही रुक जाती. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कई बार सड़क किनारे पैराफिट के निर्माण करने के लिये कहा गया, परन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. डॉ संतोष नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा दो युवकों को अस्पताल लेकर आया गया था. इनमें से प्रदीप पनौली पुत्र स्वर्गीय गोपेश्वर पनौली निवासी चंबा उम्र 34 वर्ष के सिर में गंभीर काफी चोट है. उसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं नरेंद्र सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी निवासी भंडार गांव चंबा उम्र 32 वर्ष जो ग्रीन चौक पर अर्बन टर्बन में शेफ का काम करता है, उसको हल्की चोट आई थी. प्राथमिक उपचार कर उसे डिस्चार्ज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- बहन की केयर करना भाई को पड़ा भारी, जीजा ने खोया आपा; काट दी साले की नाक

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img