03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बहन की केयर करना भाई को पड़ा भारी, जीजा ने खोया आपा; काट दी साले की नाक

Spread the love

एफएनएन, रुड़की:  भगवानपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर जीजा ने अपने साले की नाक काट दी। आनन-फानन में घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस में जीजा को हिरासत में लिया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोडा गांव निवासी महमूद की बेटी की शादी करीब दो साल पूर्व सहारनपुर निवासी रहीस से हुई थी। उनके एक बेटा भी है। महिला के भाई का आरोप है कि उसके ससुराल के लोग उसकी बहन को परेशान रखते थे। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन कुछ दिन पहले मायके आई थी।
बहन और भांजे की तबीयत थी खराब

महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन और उसके भांजे की तबीयत खराब थी। शुक्रवार 10 मई को उनका जीजा रहीस उसकी बहन को लेने के लिए आया हुआ था, जिस पर महिला के स्वजन ने रहीस से कहा कि जब तबीयत ठीक हो जाएगी तो ले जाना।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोप है कि उसके जीजा ने अपने बेटे को उठा लिया और उसे लेकर जाने लगा। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी और मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि रहीस ने अपने साले जुल्फिकार उर्फ मानू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और इस हमले में जुल्फकार की नाक कट गई।

पुलिस ने रहीस को हिरासत में लिया

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जुल्फिकार को घायल अवस्था में 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रहीस को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें…पंजाब क्राइम: आईएसआई एजेंट का नेटवर्क ध्वस्त, आधा किलो हेरोइन के साथ धरे गए दो और गुर्गे

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img