03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बैंक में नकली सोना रख लिया लोन, सुनार के साथ रचा षड्यंत्र, नौ पर दर्ज केस

Spread the love

एफएनएन,नैनीताल : केनरा बैंक में नकली सोना रखकर नौ लोगों ने लाखों का लोन ले लिया। सोने की जांच के लिए बैंक की ओर से अधिकृत सुनार ने ही लोगों के साथ मिलकर पूरा षडयंत्र रचा।   मामला तब खुला जब बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने गोल्ड लोन में जमा जेवरों की जांच की। इन लोगों ने मिलकर बैंक को 10.90 लाख रुपये की चपत लगाई है।

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुनार समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक संजय पांडे ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दुर्गा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड निवासी तरुण भारद्वाज यहां भारद्वाज ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाता है। बैंक ने सोने की शुद्धता जांच के लिए तरुण भारद्वाज को अधिकृत किया है। आरोप है कि बैंक ने शहर के आठ लोगों को 10.90 लाख रुपये का गोल्ड लोन दिया था और इसके एवज में ग्राहकों ने अपने आभूषण बैंक में गिरवी रखे थे।

लोन देने से पहले बैंक ने तरुण से जेवरों की शुद्धता जांच कराई थी। तरुण ने जब इस बात की पुष्टि कर दी कि आभूषण असली सोने के हैं, तब बैंक ने लोन पास किया। जब लोन वापस करने में देरी होने लगी तो बैंक मैनेजर को शक हुआ। इसके बाद बैंक ने गोल्ड लोन पॉलिसी के तहत दूसरे अधिकृत ज्वेलर्स से आभूषणों की दोबारा जांच कराई तो पता चला कि जिन आभूषणों पर आठ लोगों को लोन दिया गया है, वे नकली हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि शाखा प्रबंधक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा कि शाखा प्रबंधक का आरोप है कि भारद्वाज ज्वेलर्स के साथ मिलीभगत कर सोने के नकली जेवर और फर्जी कागजात से बैंक से धोखाधड़ी की गई है।

इस वजह से मो. इमरान निवासी वार्ड 14 इंदिरानगर ने 285000 रुपये, हरजिंदर कौर नरूला निवासी वार्ड न. 11 पर्वतीय मोहल्ला ने 115000 रुपये, मजहर आलम निवासी वार्ड 59 गौजाजाली ने 175000 रुपये, मो. फिरोज निवासी वार्ड 14 इंदिरानगर ने 60000 रुपये, यासमीन खानम निवासी लाइन नंबर 9 वार्ड 23 आजादनगर ने 70000 रुपये, जोया अहमद निवासी वार्ड 59 गौजाजाली ने 150000 रुपये, दीपक आर्या निवासी हीरानगर ने एक लाख रुपये और समी आलम निवासी वारसी कॉलोनी टनकपुर रोड वार्ड 4 ने 135000 रुपये का लोन लिया। इन सभी के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img