03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा शुरू होने में बचे कुछ घंटे, फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, भक्तिभाव से करें दर्शन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ घंटे बचे हैं। इस बीच बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे भक्तिभाव से दर्शन करने आएं, सोशल मीडिया की रील बनाने से बचें। मंदिर समिति भविष्य में मोबाइल को प्रतिबंधित करने पर भी विचार कर रही है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि चारधाम यात्रा में उन्होंने दर्शन की व्यवस्था पूरी कर ली है। केदारनाथ धाम में आस्था पथ से लेकर मंदिर तक रेलिंग बनाई गई है। बदरीनाथ धाम में भी व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। ताकि तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी दर्शन कर सकें। किसी तरह की मारामारी न हो। उन्होंने ये भी बताया कि सरकार ने फिलहाल 25 मई तक सभी राज्यों से वीआईपी, वीवीआईपी को दर्शन के लिए न आने का अनुरोध किया है। वहीं, मंदिर समिति ने भी सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे वीआईपी के साथ तस्वीरें लेने, मालाएं पहनाने से दूर रहें। इससे दर्शन के दौरान अव्यवस्था नहीं होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • लॉकर में रख सकेंगे तीर्थयात्री अपना सामान

अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम में दर्शन की प्रक्रिया को इस बार और सरल बनाने पर जोर दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यात्रा को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, मंदिर समिति की टीमें भी पहले से ही तैनात हो गई हैं। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वह दोनों धाम में व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग करें। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से बचें। भक्तिभाव से दर्शन करने आएं। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत लॉकर बनाए जा रहे हैं। लॉकर में तीर्थयात्री अपने सामान रख सकेंगे। तब मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान मोबाइल, कैमरा को पूर्ण प्रतिबंधित किया जाएगा।

  • ऑनलाइन पूजा बुकिंग का भी उत्साह

मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर में कई विशेष पूजा होती हैं लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण कई लोग इससे वंचित रह जाते हैं। लिहाजा, https://badrinath -kedarath.gov.in के माध्यम से पहले ही ऑनलाइन पूजा बुकिंग की सुविधा दी गई है। महाभिषेक पूजा के लिए 4800 रुपये, अभिषेक पूजा के लिए 4500, स्पेशल पूजा के लिए 12,000, श्रीमद्भागवत पाठ के लिए 51,000, वेद पाठ के लिए 2500, गीता पाठ के लिए 2500, कपूर आरती के लिए 201, चांदी आरती के लिए 401, स्वर्ण आरती के लिए 501 और विष्णु सहस्रनामावली के लिए 701 रुपये शुल्क देय है। इस वर्ष अभी तक 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजा बुकिंग कराई है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में बदरीनाथ धाम में 19,700 और केदारनाथ धाम में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।

  • चारधाम यात्रा पंजीकरण 22 लाख पार

चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा बुधवार को 22 लाख पार हो गया। यमुनोत्री के लिए तीन लाख 44 हजार 150, गंगोत्री के लिए तीन लाख 91 हजार 812, केदारनाथ के लिए सात लाख 60 हजार 254, बदरीनाथ के लिए छह लाख 58 हजार 486 और हेमकुंड साहिब के लिए 45 हजार 959 पंजीकरण हो चुके हैं। बुधवार को दिनभर में 59 हजार 804 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img