03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की : लव मैरिज से नाराज होने पर प्रेमी के पिता की हत्या का मामला, फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : रुड़की में लव मैरिज से नाराज युवती के परिवार द्वारा युवक के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सहारनपुर के थाना नागल के गांव पिरड़ निवासी अंकित कुमार ने पांच मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई गोपी का तांशीपुर, मंगलौर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार मई को दोनों ने घर से फरार होकर शादी कर ली थी और कहीं चले गए थे।

पांच मई को युवती के परिजन पुरकाजी से उसके पिता पूरण और मौसी के लड़के मनजीत को दोनों की तलाश करने के बहाने लेकर गए थे। आरोप लगाया था कि नारसन के पास सकौती मार्ग पर युवती के परिजनों ने पिता पूरण और मौसी के बेटे मनजीत की पिटाई कर दी थी। जिसमें पूरण की मौत हो गई थी। मनजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

साथ ही तहरीर के आधार पर युवती के भाई राजन, हरिओम और चचेरे भाई सतबीर उर्फ गुड्डू निवासी गांव तांशीपुर और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात राजन, हरिओम और सतबीर उर्फ गुड्डू को मंगलौर के पास पुराने गंगनहर पुल से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। तीनों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवक के नशे के शौक से रिश्ता नहीं था स्वीकार
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोपी के परिजन रिश्ता लेकर युवती के घर आए थे। लेकिन गोपी के नशे के शौक की जानकारी होने पर उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था। इस पर गोपी और युवती घर से फरार हो गए थे। जिसे लेकर युवती के परिजनों में गोपी और उसके परिवार के प्रति गुस्सा था। गुस्से में आकर ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img