एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा मार्गों के लिए एसडीआरएफ में 12 महिला रेस्क्यूर को शामिल किया गया है। इसी के साथ एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त पुलिस के 53 जवानों का 84 दिवसीय बेसिक फर्स्ट रेस्पॉन्डर कोर्स संपन्न हो गया। ये भी एसडीआरएफ में शामिल हो गए।
सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को सफल बनाने को पहली बार महिला रेस्क्यूर को भी विभिन्न पोस्टों पर तैनात किया जा रहा है। इससे चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में मदद मिलेगी।







