03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रील बनाने के लिए जंगल में लगा दी जान बूझकर आग, डीजीपी अभिनव बोले- लोगों की मानसिकता हो चुकी खराब

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : जंगल में जान बूझकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह अज्ञात हैं। वन विभाग ने 351 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें 290 अज्ञात, जबकि 61 नामजद मुकदमे हैं। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के मुताबिक, वन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ऐसे लोगों की पहचान कर रही है।

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, कुछ लोगों की मानसिकता इतनी खराब हो चुकी है कि रील बनाने के लिए जंगल में आग लगा दी। ऐसे एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मुख्य सचिव ने कहा, सरकार उन गांवों को पुरस्कृत करेगी, जहां ग्रामीणों ने अपने गांवों को जंगल की आग से बचाने का काम किया है। वनाग्नि प्रबंधन समिति के तहत भी पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश में जंगल की आग बेकाबू हो गई है। गढ़वाल से कुमाऊं तक सोमवार को 20 जगह जंगल धधके, जिससे 52 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जल गया। गढ़वाल में सबसे अधिक 10 और कुमाऊं में नौ घटनाएं हुई हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ के साथ ही एयरफोर्स की मदद ली जा रही है। हेलिकॉप्टर से दो राउंड में लगभग पांच हजार लीटर पानी का छिड़काव किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया, हेलिकॉप्टर से आग बुझाने का अभियान जारी रहेगा। वहीं, कृत्रिम बारिश के लिए तकनीकी संस्थाओं को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जंगलों की आग की राज्य में अब तक 930 घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे 1,196 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है। सबसे अधिक 491 घटनाएं कुमाऊं और 365 घटनाएं गढ़वाल में हुईं, जबकि 74 मामले वन्य जीव क्षेत्र के हैं। बेकाबू हो चुकी आग से अब तक पांच लोगों की मौत और चार लोग झुलस चुके हैं। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक, संवेदनशील जिलों में जरूरत पड़ने पर पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की भी मदद ली जाएगी।
Uttarakhand Forest fire set to make reel DGP Abhinav Kumar said- Strict action will be taken

कहा, महिला और युवक मंगल दलों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आग बुझाने में फायर वाचर के रूप में सहयोग लिया जाएगा। जंगलों में आग की रोकथाम के लिए खरपतवार और कूड़ा जलाने पर भी रोक लगा दी गई है। जंगलों में आग लगाने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अब तक 383 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें 315 अज्ञात और 60 नामजद लोग शामिल हैं।

Uttarakhand Forest fire set to make reel DGP Abhinav Kumar said- Strict action will be taken

प्रदेश में भूमि संरक्षण रानीखेत वन प्रभाग में एक, बागेश्वर वन प्रभाग में चार, तराई केंद्रीय व प्रभाग में एक, रामनगर वन प्रभाग में तीन, मसूरी वन प्रभाग में तीन, चकराता वन प्रभाग में एक, लैंसडोन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडोन वन प्रभाग में दो, भूमि संरक्षण अलकनंदा वन प्रभाग में एक, राजाजी टाइगर रिजर्व में आग की एक एवं दो अन्य घटनाएं हुई है।

Hot this week

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Haldwani में आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठन की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img